करुण नायर ने खुद इस तस्वीर को फर्जी करार दिया है. रेवस्पोर्ट्ज़ के फाउंडर बोरिया मजूमदार को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा: "मुझे लगता है कि यह तस्वीर AI से बनाई गई है. मुझे नहीं लगता कि ऐसा कुछ हुआ था. हम बालकनी में जरूर बैठे थे, लेकिन यह तस्वीर असली नहीं है." इस तरह करुण नायर ने साफ कर दिया कि चौथे टेस्ट से बाहर होने के बाद उनके रोने की खबरें महज अफवाह थीं और सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर वास्तविक नहीं थी.
...