लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम का आगाज भी निराशाजनक रहा और महज 41 रन के स्कोर पर टीम के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. वेस्टइंडीज की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. वेस्टइंडीज की तरफ से गुडाकेश मोती ने सबसे ज्यादा 28 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान गुडाकेश मोती ने 20 गेंदों पर एक चौके और दो छक्के लगाए. गुडाकेश मोती के अलावा कप्तान शाइ होप ने 21 रन बटोरे.
...