टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक 29 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान वेस्टइंडीज का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है. वेस्टइंडीज ने 15 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका को 14 मैचों में जीत मिली है. टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच पांच मुकाबले हुए हैं, जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने चार मैच जीते हैं, जबकि वेस्टइंडीज केवल एक मुकाबला जीत सका है.
...