विराट कोहली ने आखिरी बार विजय हजारे ट्रॉफी 2009-10 सीजन में खेली थी. विराट कोहली ने उस सीजन में पांच पारियों में 45.80 की औसत और 102.23 की स्ट्राइक रेट के साथ 229 रन बनाए थे. उस दौरान विराट कोहली ने 94 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ दो अर्धशतक लगाए थे. विराट कोहली की टीम दिल्ली में उनसे ज्यादा रन सिर्फ शिखर धवन (327) और मिथुन मन्हास (251) के बल्ले से निकले थे.
...