चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की चार पारियों में विराट कोहली अब तक 217 रन बनाए हैं. अब सबकी नजरें चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल पर जा टिकी हैं, जिसमें विराट कोहली एक बार फिर बड़ी पारी खेल टीम इंडिया को चैंपियन बनाना चाहेंगे. इस बड़े मैच में भी कोहली से धमाकेदार पारी की उम्मीद होगी. ऐसे में चलिए आईसीसी टूर्नामेंट (वनडे) के फाइनल मुकाबलों में विराट कोहली के प्रदर्शन पर नजर डालते हैं.
...