अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि बिहार और पश्चिम बंगाल के संदर्भ में भी इसी तरह के आरोप लगाए गए हैं. उन्होंने कहा कि हाल के उपचुनावों में जो स्थिति देखने को मिली है, उससे ऐसा प्रतीत होता है कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर चिंतन की जरूरत है.
...