पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आगाज 25 मई से होने वाला हैं. दोनों टीमों के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला 25 मई को फ़ैसलाबाद के इक़बाल स्टेडियम भारतीय समयानुसार रात साढ़े आठ बजे से खेला जाएगा. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ऐलान किया है कि बांग्लादेश मई में पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगी.
...