भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने आज टोक्यो ओलंपिक 2020 में उम्दा प्रदर्शन करते हुए जर्मनी पुरुष हॉकी टीम को 5-4 से शिकस्त दी. देश के लिए सिमरनजीत सिंह ने सर्वाधिक दो गोल दागे. उन्होंने 17वें मिनट और 34वें मिनट में गोल किया. इसके अलावा टीम के लिए हार्दिक सिंह ने 27वें मिनट, हरमनप्रीत सिंह ने 29वें मिनट और रूपिंदर पाल सिंह ने 31वें मिनट में क्रमशः एक-एक गोल दागा.
...