बता दें कि न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने एक इंटरव्यू में कहा कि फाइनल मैच उत्साह प्रदान करता है. लेकिन यह असल में पूरी तस्वीर कभी नहीं बताता. हम सब जानते हैं कि यह टीम इंडिया एक मजबूत टीम है. ये एक महान टीम है और हमें इस मैच में जीत हासिल करने पर गर्व है, लेकिन ये इस तथ्य को नहीं बताता कि वो कितने मजबूत हैं और उनमें क्या टैलेंट हैं.
...