28 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत ने पाकिस्तान को हराकर एशिया कप जीता था. लेकिन प्रेजेंटेशन सेरेमनी में भारतीय टीम ने नकवी से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था. नकवी, जो पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं और जिन्होंने टूर्नामेंट के दौरान भारत विरोधी बयान दिए थे, भारतीय टीम के इनकार से नाराज होकर ट्रॉफी लेकर स्टेडियम से चले गए.
...