शुभमन गिल ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ में कुल 754 रन बनाए हैं. उन्होंने ये रन नौ पारियों में 83.77 के शानदार औसत से बनाए, जिसमें चार शतक शामिल हैं. गिल का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 269 रन रहा, जो उन्होंने एजबेस्टन टेस्ट में जड़ा. इस प्रदर्शन ने न केवल उन्हें सीरीज़ का टॉप रन स्कोरर बनाया, बल्कि बतौर कप्तान भी उन्हें भारतीय टेस्ट इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पर ला खड़ा किया.
...