क्रिकेट प्रेमियों के लिए 9 अगस्त 2025 का दिन कई रोमांचक मुकाबलों से सजा रहेगा. दिन की शुरुआत दोपहर 1:30 बजे से होगी, जब बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में ज़िम्बाब्वे और न्यूज़ीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट का तीसरा दिन खेला जाएगा. इसी समय मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरेना में इंडिया A महिला टीम और ऑस्ट्रेलिया A महिला टीम के बीच दूसरा T20I मुकाबला भी होगा.
...