भारत के सामने यह WTC चक्र एक सुनहरा मौका है. न केवल पिछली हार को भुलाने का, बल्कि टेस्ट क्रिकेट में एक बार फिर अपना प्रभुत्व स्थापित करने का. शुभमन गिल के नेतृत्व में युवा भारतीय टीम इस चुनौती को स्वीकार करने के लिए तैयार दिख रही है. लेकिन जीतने के लिए उन्हें हर सीरीज को गंभीरता से लेना होगा, खासकर विदेशी दौरों को, जहां जीत की कीमत सबसे ज़्यादा होती है.
...