यह आयोजन क्रिकेटी उत्साह और बॉलीवुड की चमक-धमक का शानदार संगम बना, जिसने हजारों दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. बॉलीवुड सितारों तमन्ना भाटिया, जान्हवी कपूर, दिशा पाटनी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस से स्टेडियम का माहौल रोमांचक बना दिया. वहीं गायिका सुनिधि चौहान ने अपनी दमदार आवाज़ से कार्यक्रम में ऊर्जा भर दी और उनके सुपरहिट गानों पर दर्शक झूम उठे.
...