टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज पुजारा ने 100 टेस्ट में 44.07 की औसत से 7,052 रन बनाए हैं. चेतेश्वर पुजारा ने 206 के उच्चतम स्कोर के साथ 19 शतक और 34 अर्धशतक जमाए हैं. पुजारा भारत के 13वें सबसे अधिक टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं. वर्ल्ड में सबसे अधिक टेस्ट मैच खेलने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर (200) के नाम दर्ज है.
...