टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला सेंचुरियन में खेला जा रहा है. आज तक टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका में कोई सीरीज नहीं जीती है. दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टीम में कई दिग्गज खिलाड़ियों की वापसी हुई है. जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत और मोहम्मद शमी की टेस्ट टीम में वापसी हुई है. इन खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड के खिलाफ आराम दिया गया था.
...