टीम की कमान एक बार फिर सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है, जो इस प्रारूप में भारत के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज़ों में शामिल हैं. उपकप्तान के तौर पर अक्षर पटेल को दोबारा जिम्मेदारी दी गई है, जबकि खराब फॉर्म के चलते शुभमन गिल को टीम से बाहर कर दिया गया है. विकेटकीपिंग विभाग में संजू सैमसन को पहली पसंद बनाया गया है, वहीं ईशान किशन की टीम में वापसी हुई है. ओपनिंग की जिम्मेदारी संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के कंधों पर होगी.
...