सुपर-8 स्टेज के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच चरम पर पहुंचने वाला है. हर मैच अब “करो या मरो” जैसा होगा, जहां छोटी सी गलती भी टीम को टूर्नामेंट से बाहर कर सकती है. टीम इंडिया के फैंस को खास तौर पर 22 फरवरी का इंतजार रहेगा, जब भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीमें सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करती हैं.
...