भारतीय टीम ने सुपर 8 चरण में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया है. अब रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम इंग्लैंड के खिलाफ जीत दर्ज कर फाइनल में पहुंचने की कोशिश करेगी. क्रिकेट प्रशंसकों को दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों में हाई वोल्टेज एक्शन देखने को मिलने की उम्मीद है.
...