आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबला होने की पूरी उम्मीद है. इस बड़े मैच में टीम इंडिया की सबसे बड़ी ताकत सूर्यकुमार यादव हो सकते हैं. सूर्यकुमार यादव का न्यूजीलैंड के खिलाफ रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है और वह टी20 इंटरनेशनल में कीवी टीम के खिलाफ टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं.
...