मेलबर्न में अपने पिछले टेस्ट मैच में स्टीव स्मिथ ने 197 गेंदों पर 140 रन की पारी खेली थी. यह इस मैदान पर स्टीव स्मिथ का पांचवां टेस्ट शतक था. इस मैदान पर सिर्फ तीन अन्य बल्लेबाजों ने पांच से ज्यादा शतक बनाए हैं. जैक हॉब्स (5 शतक), मैथ्यू हेडन (6 शतक), और डॉन ब्रैडमैन (9 शतक) उनसे आगे हैं. स्टीव स्मिथ उन सिर्फ चार बल्लेबाजों में से एक हैं जिन्होंने मेलबर्न टेस्ट में कम से कम 10 बार 50 से ज्यादा रन बनाए हैं.
...