पहला मैच ड्रा होने के बाद अब दोनों टीमें दूसरा टेस्ट को जीतकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 साइकिल में अहम अंक हासिल करना चाहेंगी. दूसरे टेस्ट मैच से पहले मेजबान श्रीलंका की टीम को तगड़ा झटका लगा है. श्रीलंका के स्टार तेज गेंदबाज मिलन रथनायके दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं. मिलन रथनायके को साइड स्ट्रेन की वजह से बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर होना पड़ा है.
...