⚡श्रीलंका ने पाकिस्तान को दिया 129 रनों का आसान लक्ष्य, मोहम्मद नवाज़ ने 3 विकेट लेकर तोड़ी कमर
By Naveen Singh kushwaha
श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाए. इस मुकाबले में श्रीलंकाई बल्लेबाज पूरे समय दबाव में नजर आए और पाकिस्तान के नियंत्रित गेंदबाजी आक्रमण के सामने बड़ी साझेदारियां बनाने में नाकाम रहे.