पहला दिन पूरी तरह गेंदबाज़ों के नाम रहा. दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला लिया और ऑस्ट्रेलिया को महज़ 212 रनों पर समेट दिया. कगिसो रबाडा ने घातक गेंदबाज़ी करते हुए 51 रन देकर 5 विकेट झटके. उनके साथ मार्को यानसेन ने 3 और केशव महाराज व ऐडन मार्करम ने 1-1 विकेट लिए. ऑस्ट्रेलिया की ओर से ब्यू वेबस्टर ने 72 और स्टीव स्मिथ ने 66 रन बनाए.
...