टेस्ट टीम की कमान अब युवा बल्लेबाज़ शुभमन गिल को सौंपी जा सकती है. सूत्रों की मानें तो रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के फैसले के बाद चयन समिति शुभमन गिल को अगला स्थायी कप्तान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है. टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच 20 जून से शुरू हो रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ के लिए टीम का ऐलान मई के तीसरे सप्ताह तक हो सकता है.
...