श्रीलंका की टीम का पिछला मैच खराब मौसम के वजह से रद्द हो गया था. पॉइंट्स टेबल में श्रीलंका की टीम दो पॉइंट्स के साथ सातवें पायदान पर है. पिछले मैच में श्रीलंका की टीम की तरफ से चमारी अथापथु और नीलाक्षी डी सिल्वा ने अर्धशतक लगाए हैं. दूसरी तरफ, दक्षिण अफ्रीका की टीम ने रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश को आखिरी ओवर में हराकर टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज की है.
...