बांग्लादेश की टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. टीम की गेंदबाज लगातार अंतराल पर विकेट निकालने में कामयाब रही हैं. दूसरी तरफ, न्यूजीलैंड की टीम की बल्लेबाजी यूनिट संघर्ष कर रही है ऐसे में बांग्लादेश अच्छी चुनौती पेश कर सकती हैं. न्यूजीलैंड के लिए यह मैच काफी महत्वपूर्ण है. इस मैच को जीतकर न्यूजीलैंड टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदें कायम रखना चाहेगी.
...