⚡बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 11 जून को ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा
By Siddharth Raghuvanshi
पहले वनडे में मोसाद्देक हुसैन ने चार साल बाद शानदार वापसी करते हुए नाबाद 86 रन बनाए और दो अहम विकेट भी चटकाए. उनके हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत बांग्लादेश ने बड़ी जीत दर्ज की. अब मेजबान टीम इसी लय को बरकरार रखते हुए सीरीज अपने नाम करना चाहेगी.