मुंबई इंडियंस की टीम इस समय दबाव में नजर आ रही है और टीम को घरेलू मैदान पर बेहतर प्रदर्शन की जरूरत है. बल्लेबाजी में रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. वहीं गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम संतुलित नजर आ रही है.
...