संजू सैमसन ने साल 2015 में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के खिलाफ अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था. संजू सैमसन अब तक 61 मैचों की 53 पारियों में 27.29 की औसत और 154.85 की स्ट्राइक रेट के साथ 1,310 रन बनाने में सफल रहे हैं. इस दौरान संजू सैमसन ने तीन शतक और पांच अर्धशतक भी जड़े हैं. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में संजू सैमसन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 111 रन का रहा है.
...