दक्षिण अफ्रीका महिला टीम शानदार फॉर्म में है और उसने दोनों मुकाबलों में लक्ष्य का सफल पीछा किया है. कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने दोनों मैचों में अर्धशतक जड़ते हुए कुल 105 रन बनाए हैं और टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई है. वहीं गेंदबाजी में तुमी सेखुखुने ने 2 मैचों में 5 विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई है.
...