⚡पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ T20I सीरीज पर जमाया कब्जा
By IANS
फखर जमान (60) की अर्धशतकीय पारी और फहीम अशरफ (3/17) तथा हसन अली (3/40) की बेहतरीन गेंदबाजी से पाकिस्तान ने यहां सुपरस्पोर्ट पार्क में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को तीन विकेट से हराकर चार मैचों की सीरीज 3-1 से जीत ली.