राजस्थान रॉयल्स की टीम इस सीजन में शानदार फॉर्म में नजर आ रही है. टीम के पास वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल जैसे आक्रामक बल्लेबाज हैं. मिडिल ऑर्डर में रियान पराग और डोनोवन फरेरा टीम को मजबूती देते हैं. वहीं गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और संदीप शर्मा अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स की टीम में केएल राहुल, नितीश राणा और ट्रिस्टन स्टब्स जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं.
...