रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराया था और टीम शानदार लय में है. बल्लेबाजी में विराट कोहली, फिलिप सॉल्ट और रजत पाटीदार से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. वहीं गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और जैकब डफी अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ, लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में ऋषभ पंत, निकोलस पूरन और मिचेल मार्श जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं.
...