साल 2027 का वर्ल्ड कप शुरू होने तक रोहित शर्मा की उम्र 40 साल हो जाएगी. हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि रोहित जिस तरह की बल्लेबाजी फॉर्म में हैं, अगर वह अपनी फिटनेस पर काम करना जारी रखते हैं, तो वह टीम इंडिया के लिए बतौर ओपनर एक बार फिर गेम-चेंजर साबित हो सकते हैं. फिलहाल, रोहित शर्मा का पूरा फोकस 2027 के वर्ल्ड कप रोडमैप पर टिका है.
...