इस सीरीज में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) खेलते हुए नजर आएंगे. वनडे सीरीज की शुरुआत 30 नवंबर से होने वाली है और सीरीज का पहला मैच रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सीरीज के दौरान एक बार फिर फैंस को रोहित शर्मा से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित शर्मा के रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं.
...