रोहित शर्मा ने मारको जानसेन की गेंद पर 19.4 ओवर में शानदार पुल शॉट लगाकर छक्का जड़ा और इसके साथ ही वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक छक्कों का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. इस छक्के के साथ रोहित ने पाकिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी के 351 छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए अपने ODI करियर में 352 छक्के पूरे किए.
...