रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को क्वालीफायर-1 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 8 विकेट से शानदार जीत मिली थी, ऐसे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फाइनल मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहेंगे. चोटिल टिम डेविड पिछले दो मुकाबलों से बाहर रहे हैं. अहमदाबाद में टिम डेविड टीम के साथ हैं और फाइनल मुकाबला में खेल सकते हैं. दूसरी तरफ, पंजाब किंग्स ने क्वालीफायर-2 मुकाबले में मजबूत मुंबई इंडियंस को पांच विकेट से रौंदा था.
...