आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 35 मैच खेले गए हैं. इनमें से 20 मुकाबले कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीते हैं, जबकि 15 मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने नाम किए हैं. पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 विकेट से हराया था. विराट कोहली ने इस सीजन में 11 पारियों में 379 रन बनाए हैं. वहीं भुवनेश्वर कुमार ने 11 मैचों में 21 विकेट झटके हैं.
...