आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 मैच जीते हैं, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 15 मुकाबलों में जीत मिली है. ऐसे में आंकड़ों के अनुसार कोलकाता नाइट राइडर्स का पलड़ा भारी नजर आता है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम में विराट कोहली, रजत पाटीदार और क्रुणाल पांड्या जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं.
...