राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान संजू सैमसन ने आखिरकार फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और वे 18 मई( रविवार) को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ होने वाले मुकाबले में वापसी के लिए तैयार हैं. 30 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज साइड स्ट्रेन की वजह से टीम के पिछले पांच मुकाबलों से बाहर चल रहे थे, जिससे टीम की हालत पहले से ही खराब होती चली गई.
...