पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भाजपा में शामिल हुए सांसदों पर निशाना साधा था. मुख्यमंत्री मान ने कहा था, “जो लोग इस दल-बदल को समय की मांग या परंपरा बता रहे हैं, वे जनता के जनादेश का अपमान कर रहे हैं. यह स्वीकार्य नहीं है. ऐसी बातें करने वाले खुद भी पाला बदलने की तैयारी कर रहे हैं.” उन्होंने आगे कहा था कि जनता के जनादेश का अपमान करने वाले इन सांसदों को किसी तरह की नरमी नहीं मिलनी चाहिए, क्योंकि वे पंजाब और पंजाबियों के गद्दार हैं.
...