भारत-पाक तनाव के चलते 7 मई को IPL 2025 को एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया गया था. जैसे ही यह फैसला सामने आया, लगभग सभी टीमों के विदेशी खिलाड़ी भारत छोड़कर अपने-अपने देश लौटने लगे. लेकिन पंजाब किंग्स के खिलाड़ी इस मामले में अपवाद साबित हुए. सिवाय दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर मार्को यानसन के, टीम के सभी विदेशी खिलाड़ियों ने भारत में ही रुकने का फैसला किया.
...