पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 236 रन बनाए. पंजाब किंग्स की तरफ से विस्फोटक सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने सबसे ज्यादा 91 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान प्रभसिमरन सिंह ने 48 गेंदों पर छह चौके और सात छक्के लगाए. प्रभसिमरन सिंह के अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर ने 45 रन बनाए.
...