बता दें कि मैच के सातवें ओवर की चौथी गेंद पर फाफ फील्डिंग करते हुए चोटिल हो गए. डेविड मिलर ने लॉन्ग ऑन दिशा में शॉट खेला. गेंद को पकड़ने के लिए फाफ और हसनैन ने दौड़ लगाई लेकिन बाउंड्री के पास फाफ गेंद को पकड़ने के दौरान गिर पड़े. उनके सिर पर हसनैन का पैर लगा और वह इसके बाद मैदान पर ही लेट गए. फॉफ को इस टक्कर के तुरंत बाद अस्पताल ले जाया गया.
...