मुंबई के कप्तान पृथ्वी शॉ ने फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश को हराकर विजय हजारे ट्रॉफी का खिताब जीतने के बाद कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया के कठिन दौरे के बाद कड़ी मेहनत कर मजबूती से वापसी करना चाहते थे. मुंबई ने रविवार को यहां अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश को छह विकेट से हराकर विजय हजारे ट्रॉफी का खिताब जीता.
...