आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अब तक 24 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा भारी रहा है. हैदराबाद की टीम ने 17 मैच जीते हैं, जबकि पंजाब किंग्स सिर्फ 7 मुकाबले जीत पाई है. पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार जीत दर्ज की थी.
...