बता दें कि आईपीएल इतिहास मेंमहाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने अबतक कुल नौ मुकाबले खेले हैं. इस दौरान पंजाब किंग्स की टीम को तीन मैच में जीत और छह मुकाबलों में हार मिली है. इस मैदान पर पंजाब किंग्स का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 219 रन रहा है. पंजाब किंग्स की ओर से प्रियांश आर्य इस मैदान पर शतक लगा चुके हैं. प्रियांश आर्य ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 104 रन की पारी खेली थी.
...