टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 58वें मैच में पंजाब किंग्स का सामना मुंबई इंडियंस से 14 मई को होगा. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स ने छह मुकाबले जीते हैं और चार में हार झेली है. वहीं, सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व वाली मुंबई इंडियंस ने तीन मुकाबले जीते हैं और आठ में हार का सामना किया है. अब पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आमने-सामने होंगी.
...