इस रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और प्रियांश आर्य बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. इसके बाद प्रभसिमरन सिंह और जोश इंग्लिस ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 50 रन के पार लेकर गए.
...